'बोलो, दिल्ली पुलिस तुम्हारे पापा...', NSUI प्रदर्शनकारियों का टॉर्चर का आरोप, राहुल गांधी बोले-शेरनी झुकेगी नहीं

Rahul Gandhi with NSUI Protesters: राहुल गांधी के साथ आए NSUI के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर हिरासत के दौरान बर्बरता और शारीरिक प्रताड़ना का गंभीर आरोप लगाया है। महिला कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर थप्पड़ मारने और अभद्रता करने का दावा किया।

Rahul Gandhi with NSUI Protesters: दिल्ली में राहुल गांधी के साथ प्रदर्शन में शामिल हुए नेशनल स्टूडेंट्स यूनियन ऑफ इंडिया (NSUI) के कार्यकर्ताओं ने दिल्ली पुलिस पर बेहद संगीन आरोप लगाए हैं। कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस ने उन्हें हिरासत में लेने के बाद उनके साथ मारपीट की और मानसिक रूप से प्रताड़ित किया।

Rahul Gandhi NSUI Protesters

NSUI प्रदर्शनकारियों का दावा- हिरासत में बेरहमी से पीटा गया

NSUI की एक महिला कार्यकर्ता ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल उठाते हुए कहा कि हिरासत के दौरान उनके साथ बहुत बदसलूकी की गई। उनके मुताबिक, एक महिला कॉन्स्टेबल ने उनके ऊपर चढ़कर उन्हें मारा और थप्पड़ जड़े। प्रदर्शनकारियों का यह भी आरोप है कि पुलिस वालों ने एक छात्र के सिर पर डंडा मारा, चेहरे को नोंचा और अपशब्द कहे। पीड़ित कार्यकर्ताओं का दावा है कि पुलिस वाले उनसे जबरन यह बुलवाने की कोशिश कर रहे थे कि 'बोलो, दिल्ली पुलिस तुम्हारे पापा हैं।'

End of Feed