‘3-4 करीबी कारोबारियों को छोड़ सब नाराज’, टाटा विवाद को लेकर राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण से पूछे 2 बड़े सवाल

टाटा समूह विवाद पर राहुल गांधी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच जुबानी जंग तेज हो गई है। राहुल ने टाटा समूह को ‘आपराधिक तरीके से बर्बाद’ करने का आरोप लगाते हुए अमित शाह के आवास पर टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के प्रतिनिधियों की बैठक पर सवाल उठाए। वहीं, सीतारमण ने राहुल पर कारोबारी मामलों का राजनीतिकरण करने और उद्योग जगत में नकारात्मकता फैलाने का आरोप लगाया।

टाटा समूह विवाद को लेकर लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और वित्त मंत्री निर्मला सीतारमण के बीच जुबानी जंग तेज होती जा रही है। राहुल गांधी ने बुधवार को निर्मला सीतारमण के आरोपों का जवाब दिया है। उन्होंने वित्त मंत्री के पोस्ट को रिपोस्ट करते हुए सवाल उठाया है कि टाटा ट्रस्ट्स और टाटा संस के प्रतिनिधियों को केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह के आवास पर किस ‘कानूनी और व्यावसायिक मामले’ के सिलसिले में बुलाया गया था।"

rahul gandhi nirmala sitaraman

टाटा समूह विवाद पर राहुल गांधी ने निर्मला सीतारमण से पूछे सवाल। PTI

राहुल ने यह भी पूछा कि सरकार के करीबी कारोबारी के रूप में उन्होंने जिस व्यक्ति की ओर इशारा किया, वह इस विवाद में कब सामने आएगा और टाटा समूह के किन हिस्सों पर उसका नियंत्रण होगा।

End of Feed