'हादसा नहीं, BJP सरकार की लापरवाही का नतीजा', मणिपुर में जहरीली शराब से हुई मौतों पर बिफरे राहुल गांधी

Manipur Spurious Liquor Tragedy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मणिपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताया और दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Manipur Spurious Liquor Tragedy: लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष और कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने शनिवार को मणिपुर में कथित तौर पर जहरीली शराब पीने से हुई मौतों पर दुख जताया और भारतीय जनता पार्टी (BJP) को घेरते हुए दोषियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की।

Rahul Gandhi

लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी (फोटो साभार: Congress)

राहुल गांधी ने सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म 'एक्स' पर एक पोस्ट में कहा, ''मणिपुर में जहरीली शराब से कई लोगों की मृत्यु का समाचार बहुत दुखद है। शोकसंतप्त परिवारों के प्रति अपनी गहरी संवेदनाएं व्यक्त करता हूं और मरीज़ों के जल्द स्वस्थ होने की आशा करता हूं।''

End of Feed