'जिन्ना की चाल दोहरा रहे राहुल गांधी', जाति जनगणना मुद्दे पर भड़के विवेक अग्निहोत्री का आया बड़ा बयान

Caste Census: जाति जनगणना मुद्दे को लेकर राहुल गांधी पर भड़के विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी जिन्ना की चाल दोहरा रहे हैै। फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने कहा कि राहुल गांधी का जाति जनगणना अभियान वीपी सिंह के खतरनाक मंडल आयोग अभियान की याद दिलाता है।

Rahul Gandhi: 'द कश्मीर फाइल्स' फिल्म को लेकर सुर्खियों में आए फिल्म मेकर विवेक रंजन अग्निहोत्री अब अपनी नई फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' की तैयारियों में जुटे हैं। इसके लिए वह बारीकी से रिसर्च कर रहे हैं, ताकि फैक्ट्स में कहीं कोई कमी न रहे। अपने काम के अलावा, विवेक अपने बेबाक अंदाज के लिए भी जाने जाते हैं। वह हर मुद्दे पर अपनी राय रखने से पीछे नहीं हटते। बुधवार को विवेक ने एक्स अकाउंट पर एक पोस्ट शेयर किया, जिसमें सबसे ऊपर लिखा गया- 'जाति जनगणना एक भयावह राजनीतिक चाल क्यों है?' अपने पोस्ट में फिल्ममेकर ने लिखा, ''मैं अपनी फिल्म 'द दिल्ली फाइल्स' में ज्यादा बिजी हूं, इसलिए मैं राजनीति में क्या हो रहा है, इस पर बारीकी से नजर नहीं रख पा रहा हूं।'' ''कल रात मैंने राहुल गांधी का भाषण देखा, और इसमें एक बड़ी समस्या है। अगर जातियों के लिए चिंता सचमुच होती, तो मैं इसे समझता, लेकिन यह सिर्फ हिंदू वोटों को बांटने और सत्ता हासिल करने के लिए है। इस भयावह अभियान के केंद्र में पीएम मोदी हैं, जाति नहीं। यह मोदी पर केंद्रित है, जाति पर नहीं। इसलिए यह सच नहीं है, यह भयावह है। यहां कुछ कारण है...''

Rahul Gandhi-Vivek Agnihotri

जाति जनगणना को लेकर फिल्म मेकर विवेक अग्निहोत्री ने राहुल गांधी पर साधा निशाना

राहुल गांधी का जाति मुद्दों से कोई लेना-देना नहीं- विवेक अग्निहोत्री

विवेक ने पांच कारण दिए, जिसमें पहले कारण में लिखा, ''जब भाजपा ने राम आंदोलन शुरू किया तो यह राजनीतिक और वैचारिक दोनों था। भाजपा और आरएसएस के लोग इसी तरह के होते हैं। उन्होंने जोश के साथ लड़ाई लड़ी और जीत हासिल की, जिससे सभी हिंदू एक हो गए, जो देश के लिए अच्छा था।''

End of Feed