Rahul Gandhi Video: कांग्रेस नेता राहुल गांधी इन दिनों भारत जोड़ो यात्रा (Bharat Jodo Yatra) के दूसरे चरण के तहत पैदल यात्रा कर रहे हैं। इसी कड़ी में रविवार को जब वह हरियाणा के कुरुक्षेत्र पहुंचे तो वहां उन्होंने मीडिया के सवालों का जवाब दिया। इस दौरान राहुल गांधी ने कहा, 'गीता में लिखा है काम करो, जो होगा सो होगा। जब अर्जुन मछली की आंख में तीर मार रहा था, तब उसने ये नहीं बताया कि आगे क्या करना है?'
राहुल गांधी के बयान पर बीजेपी ने ली चुटकी (फोटो ट्विटर- @SevadalCHD)
वायरल हो रहा है ये जवाब
एक पत्रकार के सवाल का जवाब देते हुए राहुल गांधी ने कहा, 'राहुल गांधी आपके दिमाग में है, मैंने मार दिया उसको, वो है ही नहीं, मेरे माइंड में है ही नहीं। गया वो, जिस व्यक्ति को आप देख रहे हो वो राहुल गांधी नहीं है, वो आपको दिख रहा है। बात नहीं समझे आप। हिंदू धर्म को पढ़ो जरा, शिवजी को पढ़ो जरा बात समझ में आ जाएगी। ऐसे हैरान मत होओ। राहुल गांधी आपके दिमाग में है, मेरे दिमाग में है ही नहीं। राहुल गांधी, बीजेपी के दिमाग में है, मेरे दिमाग में है ही नहीं। इमेज का मुझे कोई लेना देना नहीं है, जो इमेज आप रखना चाहते हो रख दो। अच्छी रखनी है रख, खराब रखनी है रख दो वो आपका व्यू है। मुझे कोई फर्क नहीं पड़ता है।' बीजेपी ने इसे लेकर राहुल गांधी पर चुटकी ली है।😂😂😂😂😂😂😂 t.co/HvoaSXeHpf
— ANI (@ANI) Jan 9, 2023
