राहुल गांधी पाकिस्तान के दुष्प्रचार के 'पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं, अनुराग ठाकुर का तंज

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने लोकसभा में 'ऑपरेशन सिंदूर' पर जारी चर्चा के दौरान आतंकवाद के खिलाफ भारत की सख्त नीति की तारीफ की। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में भारत हमेशा आतंकवाद को करारा जवाब देगा।

भाजपा सांसद अनुराग ठाकुर ने सोमवार को लोकसभा में ऑपरेशन सिंदूर पर चर्चा के दौरान कांग्रेस नेता राहुल गांधी पर कटाक्ष करते हुए कहा कि अब वह 'एलओपी' (विपक्ष के नेता) से 'एलओबी' (लीडर ऑपोजिंग भारत) बन गये हैं और उनके एजेंडे में केवल भारतीय सेना तथा प्रधानमंत्री का विरोध करना लिखा है।

Anurag Thakur

अनुराग ठाकुर का राहुल गांधी पर तंज (फोटो: ANI Twitter)

ठाकुर ने सदन में नेता प्रतिपक्ष पर निशाना साधते हुए कहा कि पता नहीं वह (राहुल) 'कांग्रेस के पोस्टर ब्वॉय' बन पाए न बन पाए लेकिन पाकिस्तान के 'दुष्प्रचार के पोस्टर ब्वॉय' बन गए हैं।

End of Feed