VIDEO: मैं दोनों के लिए मां जैसी ही हूं... जब 'अम्मालू अम्मा' ने लगाया राहुल गांधी को गले, कौन हैं ये बुजुर्ग महिला?

केरलम में नए मुख्यमंत्री के रूप में वी. डी सतीशन ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में शपथ ली। इस समारोह में राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। कार्यक्रम के बाद एक भावुक पल देखने को मिला जब एक बुजुर्ग महिला मंच पर पहुंचकर राहुल गांधी को गले लगाती हैं। यह वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया।

Rahul Gandhi: कांग्रेस नेता वीडी सतीशन (V.D. Satheesan) ने तिरुवनंतपुरम के सेंट्रल स्टेडियम में आज मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। इस कार्यक्रम में कांग्रेस नेता राहुल गांधी और प्रियंका गांधी भी मौजूद थीं। शपथ ग्रहण समारोह के बाद एक ऐसी घटना घटी, जिसकी सोशल मीडिया पर खूब चर्चा हो रही है।

keralam (2)

केरलम में एक बुजुर्ग महिला बड़े उत्साह से राहुल गांधी को लगाया गले। Rahul Gandhi insta hadle

बुजुर्ग महिला ने की राहुल गांधी से मुलाकात

वीडियो में देखा जा सकता है कि एक बुजुर्ग महिला बड़े उत्साह से राहुल गांधी से मिलने मंच पर पहुंचती हैं। खुशी-खुशी वो सीधे राहुल गांधी के पास पहुंचती हैं और उन्हें गले लगा लेती हैं। राहुल गांधी के पास खड़ी प्रियंका गांधी यह प्यारा दृश्य देखकर मुस्कुरा रही होती हैं। इसके बाद वो वी मलयालम भाषा में कुछ कहती हैं। डी सतीशन (Who is Kerala New CM) उनकी बातों को अंग्रेजी में ट्रांसलेट कर राहुल गांधी को कहते हैं। जब महिला वापस जा रही होती हैं तो राहुल गांधी उन्हें पानी का बोतल देते हैं।

End of Feed