'राहुल को विदेश नीति का 'F' भी नहीं पता, फिर भी सवाल उठाते रहते हैं...' BJP का तंज

राहुल गांधी ने चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग के साथ जयशंकर की मुलाकात संबंधी एक खबर साझा करते हुए 'एक्स' पर पोस्ट किया था, 'मुझे लगता है कि (अब) चीनी विदेश मंत्री आएंगे और (प्रधानमंत्री) मोदी को चीन-भारत संबंधों में हाल के घटनाक्रमों से अवगत कराएंगे। विदेश मंत्री अब भारत की विदेश नीति को नष्ट करने के उद्देश्य से एक पूरा सर्कस चला रहे हैं।'

भारतीय जनता पार्टी ने बुधवार को राहुल गांधी को सशस्त्र बलों का अनादर करने के मामले में 'आदतन झूठ बोलने और कानून का उल्लंघन करने वाला' बताया।भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता अजय आलोक ने विदेश मंत्री एस जयशंकर के चीन के राष्ट्रपति शी चिनफिंग से मुलाकात के बाद चीन मुद्दे से निपटने के सरकार के तरीके पर कांग्रेस नेता के 'सर्कस' कटाक्ष पर पलटवार करते हुए कहा कि उन्हें 'विदेश नीति का एफ' तक नहीं पता है, लेकिन वह सवाल उठाते रहते हैं।

RAHUL GANDHI

राहुल गांधी (फाइल फोटो:PTI)

आलोक ने कहा, 'जब हमारे विदेश मंत्री एससीओ बैठक के लिए चीन जाएंगे और अगर वह अपने चीनी समकक्ष और देश के राष्ट्रपति से नहीं मिलेंगे, तो वह किससे मिलेंगे? इटली की प्रधानमंत्री से?'

End of Feed