'राहुल के साथ धरने पर बैठीं प्रियंका गांधी' पैलेट गन मामले में FIR दर्ज न करने पर नाराज कांग्रेस नेता

कांग्रेस नेता और लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। वह जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान कथित पैलेट गन इस्तेमाल मामले में पुलिस जांच और अब तक हुई कार्रवाई की जानकारी लेने पहुंचे थे। उनके साथ पैलेट गन से घायल होने का दावा करने वाले साहिल लोचव भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया कि शिकायत के बावजूद मामले में FIR दर्ज नहीं की गई।

कांग्रेस नेता राहुल गांधी शुक्रवार को दिल्ली के संसद मार्ग थाने पहुंचे। जंतर-मंतर पर कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के आंदोलन के दौरान पैलेट गन के इस्तेमाल को लेकर चल रही जांच की जानकारी लेने डीसीपी ऑफिस गए थे।

rahul gandhi (6)

पैलेट गन मामले में थाने के बाहर धरने पर बैठे राहुल गांधी। Congress X handle

दरअसल, राहुल गांधी इस बात की जानकारी लेने पहुंचे थे कि इस मामले में जांच अब तक कहां तक पहुंची है और पुलिस की तरफ से क्या कार्रवाई की गई है। राहुल गांधी के साथ लेट गन पीड़ित साहिल लोहबच भी मौजूद थे। राहुल गांधी ने आरोप लगाया है कि इस मामले में एफआईआर दर्ज नहीं की गई है। वहीं, राहुल गांधी ने दिल्ली पुलिस के ज्वाइंट सीपी नुपुर प्रसाद से मुलाकात की। उन्हों कहा कि उन्हें चार्ज संभाले अभी एक-दो दिन ही हुए हैं इसके बाद राहुल गांधी थाने के बाहर धरने पर बैठ गए हैं। राहुल गांधी के समर्थन में जयराम रमेश, प्रियंका गांधी, सलमान खुर्शीद सहित कई नेता थाने पहुंचे।

End of Feed