'हमारे सामने सभी बराबर', राहुल गांधी के खिलाफ मानहानि केस में SC की सख्त टिप्पणी; कहा- जल्दी सुनवाई चाहिए तो अर्जी दें

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। यह मामला राहुल गांधी के 16 दिसंबर 2022 के एक बयान से जुड़ा है।

Bharat Jodo Yatra: राहुल गांधी के खिलाफ आपराधिक मानहानि के मामले में बुधवार को सुप्रीम कोर्ट में सुनवाई हुई। मुख्य न्यायाधीश सूर्यकांत की अध्यक्षता वाली तीन जजों की पीठ ने शिकायतकर्ता से कहा कि अगर वह इस मामले की जल्द सुनवाई चाहता है तो इसके लिए अलग से आवेदन दाखिल करे। कोर्ट ने साफ कहा कि सुप्रीम कोर्ट में सभी के लिए एक जैसी प्रक्रिया है और कोई भी व्यक्ति विशेष नहीं है।

Rahul Gandhi Bharat Jodo Yatra

कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी (फाइल फोटो)

शिकायतकर्ता की ओर से वरिष्ठ वकील गौरव भाटिया ने कहा कि राहुल गांधी कोई विशिष्ट व्यक्ति नहीं हैं और उनकी ओर से इलाहाबाद हाईकोर्ट के आदेश के खिलाफ दायर अपील पिछले पांच महीने से सुनवाई के लिए सूचीबद्ध नहीं हुई है। उन्होंने कहा कि मामले को इस तरह लंबित रखना संस्था के लिए भी ठीक नहीं है। इस पर सीजेआई सूर्यकांत ने कहा, "प्रक्रिया का पालन कीजिए। जल्द सुनवाई के लिए आवेदन दाखिल कीजिए। हमारे सामने सभी बराबर हैं। आवेदन दाखिल कीजिए, हम इसे सुनेंगे।"

End of Feed