राहुल गांधी के काफिले का एक्सीडेंट, पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर आपस में टकराईं गाड़ियां

Rahul Gandhi Convoy Accident: कांग्रेस नेता राहुल गांधी के काफिले का पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर एक्सीडेंट हो गया है। एक या दो लोग मामूली रूप से घायल हुए हैं। राहुल गांधी सुरक्षित हैं।

Rahul Gandhi Convoy Accident: उत्तर प्रदेश के पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे पर रविवार को एक बड़ा हादसा सामने आया है, जहां कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के काफिले की गाड़ियां आपस में टकरा गईं। पूर्वांचल एक्सप्रेसवे पर सुल्तानपुर जिले में किलोमीटर मार्कर 89.5 के पास राहुल गांधी के काफिले के पीछे चल रही कांग्रेस कार्यकर्ताओं की कुछ गाड़ियां आपस में टकरा गईं। यह हादसा हलियापुर थाना क्षेत्र के अंतर्गत हुई है। राहुल गांधी आज सुल्तानपुर जा रहे हैं, जहां उनकी कोर्ट में पेशी है।

End of Feed