राहुल गांधी की 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का हुआ समापन, INDI गठबंधन का शक्ति प्रदर्शन आज

  • Edited by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Mar 17, 2024, 06:50 AM IST

Bharat Jodo Nyay Yatra: राहुल गांधी ने संविधान की प्रस्तावना पढ़कर 'भारत जोड़ो न्याय यात्रा' का समापन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी मौजूद थीं। इसी बीच विपक्षी गठबंधन ‘INDIA’ रविवार को शक्ति प्रदर्शन के लिए एक रैली आयोजित करेगा।

Congress News Today: विपक्षी दलों के गठबंधन इंडियन नेशनल डेवलपमेंट इंक्लूजिव अलायंस (INDIA) में शामिल दलों के नेता आज शक्ति प्रदर्शन करेंगे। इसी बीच कांग्रेस नेता राहुल गांधी ने मध्य मुंबई में डॉ. बी आर आम्बेडकर के स्मारक चैत्यभूमि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित करके तथा संविधान की प्रस्तावना पढ़कर अपनी 63-दिवसीय ‘भारत जोड़ो न्याय यात्रा’ का यहां समापन किया। कांग्रेस के पूर्व अध्यक्ष के साथ उनकी बहन और पार्टी महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा भी थीं।

Bharat Jodo Nyay Yatra

भारत जोड़ो न्याय यात्रा का हुआ समापन।

संविधान की प्रस्तावना पढ़कर राहुल ने किया समापन

राहुल गांधी ने डॉ. आम्बेडकर को श्रद्धांजलि अर्पित की और संविधान की प्रस्तावना पढ़ी। मणिपुर से 14 जनवरी को शुरू हुई यह यात्रा शनिवार को 63वें दिन पड़ोसी ठाणे से मुंबई में प्रवेश कर गई। गांधी रविवार सुबह मुंबई में मणि भवन से अगस्त क्रांति मैदान तक 'न्याय संकल्प पदयात्रा' करेंगे।

End of Feed