VIDEO: कौन हैं आल्या खतीजा, जिसने राहुल गांधी से पूछा सवाल? किरेन रिजिजू ने वीडियो शेयर कर किया बड़ा दावा

अमेरिका की कोलंबिया यूनिवर्सिटी में राहुल गांधी से युवाओं की राजनीति में भागीदारी को लेकर सवाल पूछने वाली आल्या खतीजा पर सियासी विवाद छिड़ गया है। केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने उनका वीडियो शेयर करते हुए दावा किया कि आल्या का संबंध कांग्रेस के एक राजनीतिक परिवार से है। बीजेपी ने आरोप लगाया कि राहुल गांधी से युवाओं के सवाल पूछने का यह पूरा मामला प्लांटेड था।

कांग्रेस नेता और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी इन दिनों अमेरिका दौरे पर हैं। इस दौरान उन्होंने कोलंबिया यूनिवर्सिटी में छात्रों के साथ बातचीत की। कार्यक्रम में एक युवती ने राहुल गांधी से सवाल किया कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो युवाओं की राजनीति और सरकार में भागीदारी बढ़ाने के लिए पार्टी क्या कदम उठाएगी। हालांकि, इस सवाल को लेकर अब राजनीतिक विवाद खड़ा हो गया है।

rahul gandhi news (15)

हुल गांधी के सामने युवा बनकर सवाल पूछने वाली आल्या खतीजा को लेकर बीजेपी का बड़ा दावा। BJP X handle

दरअसल, केंद्रीय मंत्री किरेन रिजिजू ने इस बातचीत का एक वीडियो सोशल मीडिया पर शेयर किया है। वीडियो में आल्या खतीजा नाम की युवती राहुल गांधी से युवाओं की भागीदारी को लेकर सवाल पूछती दिखाई दे रही हैं। इसके बाद वीडियो में उनकी पारिवारिक पृष्ठभूमि का जिक्र करते हुए दावा किया जाता है कि वह कांग्रेस से जुड़े राजनीतिक परिवार की बहू हैं।

End of Feed