CWC Meeting: भारत जोड़ो यात्रा-2 कब निकलेगी? कांग्रेस कार्यसमिति की बैठक में उठे ये 3 मुद्दे

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Sep 16, 2023, 07:36 PM IST

Congress Working Committee Meeting: कांग्रेस कार्य समिति की बैठक में भारत जोड़ो यात्रा 2 निकालने पर भी चर्चा की गई। इस दौरान तीन बड़े मुद्दों पर खास चर्चा हुई, जिसमें मणिपुर, एक राष्ट्र-एक चुनाव और अर्थव्यवस्था शामिल थे। कांग्रेस अध्यक्ष ने मोदी सरकार पर जमकर निशाना साधा। साथ ही केंद्र पर संसद में विपक्ष को दबाने का आरोप भी लगाया।

Congress Plan For 2024: तेलंगाना के हैदराबाद में शनिवार को कांग्रेस कार्य समिति (सीडब्ल्यूसी) की बैठक शुरू होते ही कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खड़गे ने कहा कि कांग्रेस केंद्र में प्रमुख विपक्षी दल के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है। पिछले साढ़े नौ वर्षों में मोदी सरकार सभी महत्वपूर्ण मोर्चों पर पूरी तरह विफल रही है। बैठक में किन-किन मुद्दों पर चर्चा हुई और इनमें सबसे खास क्या रहा इसकी जानकारी कांग्रेस नेताओं ने साझा की है। इस बैठक में भारत जोड़ो यात्रा 2 निकालने पर भी चर्चा हुई है।

Bharat Jodo Yatra 2

कब निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा-2, CWC बैठक में होगा फैसला।

कब निकाली जाएगी भारत जोड़ो यात्रा-2

कांग्रेस सांसद पी.चिदंबरम का कहना है कि "कांग्रेस वर्किंग कमेटी (सीडब्ल्यूसी) के सदस्यों ने अनुरोध किया है कि हमें पूर्व से पश्चिम तक भारत जोड़ो यात्रा 2 निकालनी चाहिए। यह मामला विचाराधीन है।" उन्होंने बताया कि सीडब्ल्यूसी एक मसौदा प्रस्ताव पर विचार-विमर्श कर रही है। हम देश की स्थिति पर चर्चा कर रहे हैं। मोटे तौर पर, इसे राजनीतिक स्थिति में विभाजित किया जा सकता है। देश जिस आर्थिक संकट का सामना कर रहा है और आंतरिक और बाहरी सुरक्षा खतरे देश के लिए एक बड़ी चुनौती हैं।

End of Feed