'जनता के लिए, जनता के साथ', विजय के शपथ ग्रहण में शामिल हुए राहुल गांधी; कांग्रेस सांसद का खास पोस्ट वायरल

Vijay CM Oath Ceremony: तमिलनाडु में TVK प्रमुख विजय ने मुख्यमंत्री पद की शपथ लेकर नई राजनीतिक शुरुआत की। चेन्नई में हुए समारोह में राहुल गांधी भी शामिल हुए और विजय के साथ बातचीत करते नजर आए।

Vijay CM Oath Ceremony: तमिलनाडु की राजनीति में रविवार को एक नया अध्याय शुरू हो गया, जब सी. जोसेफ विजय (C. Joseph Vijay) ने मुख्यमंत्री पद की शपथ ली। चेन्नई के जवाहरलाल नेहरू स्टेडियम में हुए भव्य समारोह में कई बड़े नेता मौजूद रहे। लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) भी इस कार्यक्रम में शामिल हुए। शपथ ग्रहण से पहले राहुल गांधी और विजय को साथ बैठकर बातचीत करते देखा गया। समारोह शुरू होने से पहले विजय ने राज्यपाल राजेंद्र विश्वनाथ अर्लेकर (Rajendra Vishwanath Arlekar) का स्वागत किया।

Vijay CM Oath Ceremony

चेन्नई में विजय के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल हुए राहुल गांधी

'जनता के लिए, जनता के साथ मिलकर काम करने का समय'

इस मौके पर हजारों समर्थकों की भीड़ मौजूद रही और पूरे स्टेडियम में उत्साह का माहौल देखने को मिला। कन्याकुमारी से कांग्रेस सांसद विजय वसंत (Vijay Vasanth) ने भी विजय के मुख्यमंत्री बनने पर सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म एक्स पर पोस्ट किया। उन्होंने राहुल गांधी (Rahul Gandhi Vijay meeting) और विजय को टैग करते हुए लिखा, “जनता के लिए, जनता के साथ मिलकर काम करने का समय।” तमिलनाडु विधानसभा चुनाव 2026 के नतीजों ने राज्य की राजनीति को पूरी तरह बदल दिया।

End of Feed