'आपके खिलाफ कार्रवाई करेंगे...', रामलीला मैदान से राहुल ने चुनाव आयुक्तों को दी चेतावनी; मोदी सरकार को भी घेरा

Congress Vote Theft Rally: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में रविवार को मोदी सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आत्मविश्वास समाप्त हो गया है, उन्हें भी पता है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है।

Congress Vote Theft Rally: लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने कांग्रेस की रामलीला मैदान में आयोजित 'वोट चोर, गद्दी छोड़' रैली में रविवार को मोदी सरकार और चुनाव आयोग को घेरा। उन्होंने कहा कि पीएम मोदी का आत्मविश्वास समाप्त हो गया है, उन्हें भी पता है कि उनकी चोरी पकड़ी गई है। जल्दी लोगों को पता लग जाएगा। संविधान में लिखा है हर व्यक्ति को एक वोट का अधिकार है। ये अंबेडकर जी का अपमान है।

Rahul Gandhi

लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी (फोटो साभार: INCIndia)

RSS पर बरसे राहुल गांधी

राहुल गांधी ने कहा कि गांधी जी कहते थे कि सत्य सबसे जरूरी चीज है। हमारे धर्म में सत्य को सबसे जरूरी माना जाता है। हमारे धर्म में कहा जाता है- सत्यम, शिवम्, सुंदरम्... सत्यमेव जयते... मोहन भागवत ने अंडमान में एक भाषण दिया था, उन्होंने बयान दिया- विश्व सत्य को नहीं शक्ति को देखता है। जिसके पास शक्ति है उसे माना जाता है। ये उनकी सोच है, उनकी विचारधारा है। हमारी विचारधारा, हिंदुस्तान की विचारधारा, हिंदू विचारधारा कहती है- सत्य सबसे जरूरी है, लेकिन मोहन भागवत कहते हैं- सत्य का कोई मतलब नहीं है, सत्ता जरूरी है। हिंदुस्तान में इस बात की लड़ाई हो रही है।

End of Feed