बीजेपी नेता वरूण गांधी (Varun Gandhi) पिछले कुछ समय से अपनी पार्टी से नाता तोड़ने और कांग्रेस से रिश्ता जोड़ने को लेकर एक के बाद एक कई संदेश दे रहे थे। ऐसा लग रहा था कि वे जल्दी ही कांग्रेस में शामिल होने वाले हैं। लेकिन उनके चचेरे भाई और कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) ने अपने वरुण गांधी के कांग्रेस में शामिल होने की अटकलों पर पूरी तरह ब्रेक लगा दिया है।
भारत जोड़ो यात्रा के दौरान वरुण गांधी पर पूछे गए सवाल के जवाब में राहुल गांधी ने कहा कि वरुण और मेरी विचारधारा मेल नहीं खाती है। लोग यह जानना चाहता हैं कि आखिर राहुल गांधी की इस तल्खी की वजह क्या है? असल में गांधी परिवार में इंदिरा गांधी की दो बहुएं हैं। उनके बड़े बेटे राजीव गांधी की शादी सोनिया गांधी से हुई। जबकि छोटे बेटे संजय गांधी की शादी मेनका गांधी से हुई थी। मेनका गांधी संजय गांधी की मौत के बाद धीरे-धीरे परिवार से दूर हो गईं और वह बाद में भाजपा में भी शामिल हुईं। और उनके बेटे वरूण गांधी भाजपा से सांसद हैं। जबकि राहुल गांधी के बेटे राहुल गांधी इस समय कांग्रेस के प्रमुख नेता हैं।
देश और दुनिया की ताजा ख़बरें (News in Hindi) पढ़ें हिंदी में और देखें छोटी बड़ी सभी न्यूज़ Times Now Navbharat Live TV पर। देश (India News) अपडेट और (आज की ताजा खबर) के लिए जुड़े रहे Times Now Navbharat से ।
