'वोट चोरी में संलिप्त है EC', चुनाव आयोग पर राहुल गांधी का गंभीर आरोप, बोले-'हमारे पास एटम बम की तरह सबूत'

राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने बोला है कि वोट चोरी हो रही है। अब हमारे पास एकदम पुख्ता सबूत हैं कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है। मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ बोल रहा हूं।’

Rahul Gandhi : कांग्रेस सांसद एवं लोकसभा में विपक्ष के नेता राहुल गांधी ने शुक्रवार को चुनाव आयोग पर 'वोट चोरी' का गंभीर आरोप लगाया। कांग्रेस नेता ने कहा कि 'चुनाव आयोग बड़े पैमाने पर वोटर लिस्ट के फर्जीवाड़ा कर रहा है और कांग्रेस के पास उसकी इस संलिप्तता के पुख्ता सबूत हैं।' बिहार के SIR पर मीडिया से बातचीत में राहुल ने आरोप लगाते हुए कहा कि 'वोटर लिस्ट में इस फर्जीवाड़े का मकसद चुनाव में भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) को फायदा पहुंचाना है।'

rahul gandhi

राहुल गांधी ने चुनाव आयोग पर लगाए गंभीर आरोप। तस्वीर-PTI

हमारे सबूत एटम बम की तरह हैं-राहुल

उन्होंने दावा किया कि उनके पास जो सबूत हैं वो ‘एटम बम’ की तरह हैं, जिसके फटने के बाद आयोग को कहीं छिपने की जगह नहीं मिलेगी। राहुल गांधी ने संसद परिसर में संवाददाताओं से कहा, ‘मैंने बोला है कि वोट चोरी हो रही है। अब हमारे पास एकदम पुख्ता सबूत हैं कि निर्वाचन आयोग वोट चोरी में शामिल है। मैं हल्के-फुल्के अंदाज में नहीं बोल रहा हूं, मैं 100 प्रतिशत सबूत के साथ बोल रहा हूं।’ उन्होंने दावा किया, ‘हम जैसे ही यह जारी करेंगे, पूरे देश को पता लग लग जाएगा कि आयोग वोट चोरी करा रहा है और यह भाजपा के लिए करा रहा है।’

End of Feed