30-40 लोगों को निकालना पड़े तो निकाल देना चाहिए- गुजरात में अपने ही नेताओं पर भड़के राहुल गांधी, AAP को भी लपेटा

कांग्रेस नेता राहुल गांधी आज गुजरात में हैं और गुजरात चुनाव की तैयारियों में जुटे दिख रहे हैं। राहुल गांधी के इस दौरान अपने ही नेताओं पर तेवर सख्त दिखे हैं।

गुजरात में विधानसभा चुनाव भले ही 2027 में है, लेकिन कांग्रेस इसके लिए अभी से तैयारियों में जुटी दिख रहे हैं। गुजरात के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे लोकसभा प्रतिपक्ष के नेता राहुल गांधी ने अपने ही नेताओं को लपेटे में लिया। राहुल गांधी ने अहमदाबाद में कार्यकर्ता सम्मेलन को संबोधित करते हुए कहा कि गुजरात कांग्रेस के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं को सीधे जनता से जुड़ना ही पड़ेगा - तभी जनता आप में यकीन करेगी। अगर कुछ नेताओं को पार्टी ने निकालना पड़े तो निकाल भी देना चाहिए।

rahul gandhi gujarat

गुजरात में कार्यक्रम को संबोधित करते हुए राहुल गांधी

End of Feed