शहर

यहां हैं सेंट्रल रेलवे के सभी DRM के फोन नंबर एक जगह पर, ये लिंक संभालकर रखें

सेंट्रल रेलवे जोन के अंतर्गत 5 सब डिवीजन आते हैं। पुणे, मुंबई, सोलापुर, नागपुर और भुसावल के सभी डीआरएम के फोन नंबर की लिस्ट यहां है। DRM के पास अपने डिवीजन की सभी जिम्मेदारियां होती हैं। ऐसे में कभी इमरजेंसी में आपको डीआरएम से संपर्क करना हो तो उनके फोन नंबर हम यहां लेकर आए हैं।

Image

सेंट्रल रेलवे के सभी DRM का फोन नंबर

Photo : Twitter

भारतीय रेलवे देश को एक सूत्र में जरूर पिरोती है। लेकिन इसमें डीआरएम यानी डिवीजनल रेलवे मैनेजर की बहुत अहम भूमिका होती है। यह एस सीरियर मैनेजमेंट पोजिशन है। DRM अपने डिवीजन में रेलवे के ऑपरेशन, मेनटेनेंस और फाइनेंशियल परफॉर्मेंस के साथ ही ओवरऑल फंक्शनिंग और मैनेजमेंट की जिम्मेदारी संभालते हैं। किसी एक्सीडेंट या इमरजेंसी की स्थिति में DRM की भूमिका और भी बढ़ जाती है। ऐसे में अपने क्षेत्र के DRM को फोन नंबर जानना काफी जरूरी है। चलिए जानते हैं -

भारतीय रेलवे को कई एडमिनिस्ट्रेटिव जोन में बांटा गया है, ताकि रेलवे सुचारू रूप से चल सके। हर एक एडमिनिस्ट्रेटिव जोन का एक जनरल मैनेजर होता है। फिर इन जोन को भी कई सब-डिवीजन में बांटा जाता है, जिनके हेड DRM होते हैं।

किसी भी तरह की प्लानिंग, एग्जक्यूशन और रेलवे प्रोजेक्ट की मॉनिटरिंग व अपने डिवीजन में दैनिक ऑपरेशन की पूरी जिम्मेदारी DRM की होती है। इंजीनियरिंग एग्जाम पास करने बाद ही रेलवे में डीआरएम बनते हैं। डीआरएम को रेलवे ऑपरेशन्स, सेफ्टी रेगुलेशन और मैनेजमेंट से जुड़े नियमों की जानकारी होनी जरूरी होती है।

सेंट्रल रेलवे के जनरल मैनेजर का फोन नंबर 22- 22621230 है। सेंट्रल रेलवे को पांच सब डिवीजन में बांटा जाता है। जिनके नाम हैं पुणे, मुंबई, सोलापुर, नागपुर और भुसावल। सभी सब डिवीजन के DRM के फोन नंबर यहां दिए जा रहे हैं।
  • पुणे - DRM : 20- 26137400
  • मुंबई - DRM : 22- 22621450
  • सोलापुर - DRM : 217- 2312270
  • नागपुर - DRM : 712- 2565622
  • भुसावल - DRM : 2582- 222213
ये भी पढ़ें - काली रेत का बीच, जहां बेचन आत्माएं लोगों को समुद्र के अंदर ले जाती हैं

सेंट्रल रेलवे के बारे में अधिक जानकारी के लिए आप उनकी आधिकारिक वेबसाइट http://www.cr.indianrailways.gov.in/ पर भी लॉगइन कर सकते हैं।

Digpal Singh
दिगपाल सिंहauthor

दिगपाल सिंह टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल में सिटी टीम को लीड कर रहे हैं। शहरों से जुड़ी ताजाखबरें, लोकल मुद्दे, चुनावी कवरेज और एक्सप्लेनर फॉर्मेट पर उनकी मजबूत पकड़ है। 2006 से पत्रकारिता में सक्रिय दिगपाल सिंह को प्रिंट और डिजिटल दोनों माध्यमों में काम करने का अनुभव है। दोनों प्लेटफॉर्म्स पर काम करते हुए उन्होंने ग्राउंड-लेवल रिपोर्टिंग से लेकर सेंट्रल डेस्क पर बड़ी खबरों की हैंडलिंग तक हर स्तर पर अनुभव हासिल किया है। अब तक 30,000 से अधिक खबरें लिख चुके दिगपाल हाइपर-लोकल न्यूज की बारीकियों, शहरों की समस्याओं और लोगों से जुड़े वास्तविक मुद्दों को समझने की विशेष क्षमता रखते हैं।

और पढ़ें
End of Article