लोकसभा चुनाव में राहुल गांधी ने फिर किया झूठा दावा, अयोध्या के मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के राहुल के दावे का किया खंडन

  • Agency by: Agency
  • Updated May 1, 2024, 07:37 AM IST

Lok Sabha Election 2024: श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि आदिवासी मूल के कारण अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे पूरी तरह से गलत है।

Lok Sabha Election 2024: आदिवासी मूल के कारण अयोध्या में राम लला के प्राण प्रतिष्ठा समारोह के लिए राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के कांग्रेस नेता राहुल गांधी के दावे का खंडन करते हुए, श्री राम जन्मभूमि तीरथ क्षेत्र ट्रस्ट ने मंगलवार को कहा कि वायनाड सांसद के आरोप बिल्कुल झूठे, निराधार और भ्रामक हैं।

Lok Sabha Election 2024

राम मंदिर ट्रस्ट ने प्राण प्रतिष्ठा के लिए राष्ट्रपति मुर्मू को आमंत्रित नहीं करने के राहुल के दावे का किया खंडन

यह कहते हुए कि इस साल जनवरी में आयोजित कार्यक्रम में भारत के राष्ट्रपति को आमंत्रित किया गया था, ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि उन्हें राहुल गांधी द्वारा लगाए गए आरोपों पर गंभीर आपत्ति है। गुजरात की एक सभा में राहुल जी ने कहा है कि राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू को अयोध्या में राम जन्मभूमि पर राम लला की प्राण प्रतिष्ठा के अवसर पर आमंत्रित नहीं किया गया क्योंकि वह आदिवासी हैं। श्री राम जन्मभूमि तीर्थ के महासचिव और ट्रस्टी के रूप में मुझे राहुल जी के इन बयानों पर गंभीर आपत्ति है, ये बयान बिल्कुल झूठे, निराधार और भ्रामक हैं।

End of Feed