राहुल बाबा छुट्टियां मनाने विदेश जाते हैं और वहां देश की आलोचना करते हैं- अमित शाह का कांग्रेस पर बड़ा हमला

  • Authored by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटलEdited by: शिशुपाल कुमार
  • Updated Jun 10, 2023, 11:18 PM IST

केंद्र में मोदी सरकार के नौ साल पूरे होने के मौके पर आयोजित रैली को संबोधित करते हुए शाह ने कहा कि किसी भी देशभक्त व्यक्ति को भारत के भीतर भारतीय राजनीति पर चर्चा करनी चाहिए।

गृह मंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने कांग्रेस नेता राहुल गांधी (Rahul Gandhi) पर बड़ा हमला बोला है। उन्होंने राहुल गांधी के विदेश दौरे को और उनके बयानों को लेकर सीधा निशाना साधा है। अमित शाह ने कहा कि राहुल गांधी विदेश जाते हैं और वहां पर भारत की आलोचना करते हैं। राहुल गांधी को अपने पूर्वजों से सीखना चाहिए।

amit shah gujarat, rahul gandhi

गुजरात में एक कार्यक्रम के दौरान अमित शाह

End of Feed