दिल्ली मतदाता सूची में जोड़ा गया BJP राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का नाम, AAP ने उठाए सवाल

आप की दिल्ली इकाई के अध्यक्ष सौरभ भारद्वाज ने सवाल उठाया कि 31 अगस्त को जारी मसौदा मतदाता सूची में 746 मतदाताओं के नाम थे, फिर राजेंद्र नगर की मतदाता सूची में चड्ढा का नाम 747वें मतदाता के तौर पर कैसे शामिल किया गया।

Raghav Chadha News: पंजाब से भाजपा के राज्यसभा सदस्य राघव चड्ढा का नाम राष्ट्रीय राजधानी की मतदाता सूची में जोड़ दिया गया है। अधिकारियों ने यह जानकारी दी। अधिकारियों के अनुसार, दिल्ली की मतदाता सूची के विशेष गहन पुनरीक्षण (एसआईआर) के तहत जारी प्रक्रिया के दौरान उनका नाम राजेंद्र नगर विधानसभा क्षेत्र की सूची में शामिल किया गया। आम आदमी पार्टी (आप) ने एक संवाददाता सम्मेलन में आरोप लगाया कि चड्ढा का नाम मतदाता सूची में जोड़ने में निर्धारित प्रक्रिया का पालन नहीं किया गया।

Raghav Chadha

भाजपा के राज्यसभा सदस्य हैं राघव चड्ढा।

चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है

हालांकि, चुनाव अधिकारियों ने कहा कि उनका नाम सूची में अद्यतन प्रक्रिया के माध्यम से जोड़ा गया है। अधिकारियों के अनुसार, चड्ढा का नाम पंजाब की मतदाता सूची से हटा दिया गया है, जहां से उनकी पूर्व पार्टी आप ने उन्हें राज्यसभा भेजा था। दिल्ली के मुख्य निर्वाचन अधिकारी के कार्यालय के एक अधिकारी ने बताया कि मंगलवार तक दिल्ली की 70 विधानसभा सीटों में मतदाता सूची में नाम जोड़ने के लिए 700 फॉर्म-6 मंजूर किए गए, जिनमें चड्ढा का नाम भी शामिल है।

End of Feed