Raghav Chadha Quit AAP: राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा, अशोक मित्तल और संदीप पाठक ने शुक्रवार को आम आदमी पार्टी (AAP) को बड़ा झटका देते हुए भाजपा में शामिल होने की बात कही। इस दौरान, राघव चड्ढा सहित तीनों सांसदों ने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए आम आदमी पार्टी पर गंभीर आरोप लगाए। साथ ही, उन्होंने अरविंद केजरीवाल को धन्यवाद भी कहा।
राज्यसभा सांसद राघव चड्ढा
राघव चड्ढा ने AAP पर लगाए गंभीर आरोप
उन्होंने प्रेस कॉन्फ्रेंस को संबोधित करते हुए कहा कि आम आदमी पार्टी अब देशहित के काम नहीं कर रही है। यह पार्टी अपने पर्सनल हित के लिए काम कर रही है। उन्होंने कहा, ''मैं आम आदमी पार्टी से दूर जा रहा हूं और जनता के पास आ रहा हूं। हम अपना करियर बनाने के लिए राजनीति में नहीं आए थे। आज हम ऐसे मोड़ पर खड़े हैं, वहां दो विकल्प हैं- हम राजनीति छोड़ दें या हम अनुभव को लेकर सकारात्मक राजनीति करें। हम भाजपा के साथ मर्ज करेंगे।
दो-तिहाई से ज्यादा सांसद हमारे साथ
राघव चड्ढा ने दावा किया कि दो-तिहाई से ज्यादा आम आदमी पार्टी के सांसद हमारे साथ हैं। इसकी चिट्ठी राज्यसभा चेयरमैन को दे दी गई है। इस दौरान, उन्होंने कहा कि हरभजन सिंह, राजेंद्र गुप्ता, स्वाती मालीवाल और अन्य नेता हमारे साथ हैं। राघव चड्ढा ने कहा, ''पिछले 12 सालों में भाजपा की केंद्र सरकार ने प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में कई ऐसे फैसले लिए हैं, जो कि आज से पहले कई नेता लेने से डरते थे... इस नेतृत्व पर जनता ने एक बार नहीं, बल्कि 3 बार मुहर लगाई है। हम प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में देश के लिए काम करेंगे।''
इस प्रेस कॉन्फ्रेंस में संदीप पाठक ने कहा, ''मैं 10 साल से आम आदमी पार्टी से जुड़ा रहा हूं, लेकिन आज मैं आम आदमी पार्टी छोड़ रहा हूं, मैंने सोचा नहीं था कि ये दिन भी आएगा।''
