UAE से भारत लाया गया रघेश उन्नीकोचन, हत्या के मामले में था फरार, इंटरपोल ने जारी किया था रेड कॉर्नर नोटिस

बीआई के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए केरल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की मंजूरी दे दी।

Ragesh Unnikochan: केरल में हत्या के एक मामले में फरार चल रहे आरोपी रघेश उन्नीकोचन को सीबीआई ने UAE से भारत वापस लाने में सफलता हासिल की है। आरोपी को 18 नवंबर को UAE से भारत लाया गया। वह गिरफ्तारी से बचने के लिए जांच के दौरान ही विदेश भाग गया था। उसके खिलाफ केरल पुलिस ने हत्या का मामला दर्ज किया था और अदालत में चार्जशीट भी दाखिल की जा चुकी थी।

Ragesh Unnikochan

UAE से भारत लाया गया रघेश उन्नीकोचन।

रेड कॉर्नर नोटिस जारी था

बीआई के मुताबिक, आरोपी की तलाश के लिए केरल पुलिस के अनुरोध पर इंटरपोल के जरिए उसके खिलाफ रेड कॉर्नर नोटिस जारी कराया गया था। इसके बाद UAE की एजेंसियों ने आरोपी की लोकेशन का पता लगाकर उसे गिरफ्तार कर लिया। जरूरी कानूनी प्रक्रिया पूरी होने के बाद UAE अधिकारियों ने उसे भारत भेजने की मंजूरी दे दी। केंद्रीय जांच ब्यूरो (CBI) ने विदेश मंत्रालय (MEA), गृह मंत्रालय (MHA) और केरल पुलिस के साथ समन्वय कर यूएई से उसके निर्वासन को सफल बनाया।

End of Feed