RAF ने दागे थे प्लास्टिक पेलेट्स के दो राउंड, डायरी में दर्ज है घटना, पैलेट गन के इस्तेमाल का मामला SC पहुंचा

आरएएफ के एक डिप्टी कमांडेंट की सूचना पर यह जानकारी दर्ज की गई थी कि नीली वर्दी पहने सुरक्षा बल जंतर-मंतर क्षेत्र के जोन 1 में दिल्ली पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) रैंक के अधिकारी के साथ ड्यूटी पर था।

पुलिस अधिकारियों ने मंगलवार को आधिकारिक रिकॉर्ड का हवाला देते हुए बताया कि NEET परीक्षा के पेपर लीक मामले में प्रदर्शनकारियों द्वारा 20 जुलाई को जंतर-मंतर के पास आयोजित 'संसद चलो' मार्च के दौरान भीड़ को नियंत्रित करने के लिए रैपिड एक्शन फोर्स (आरएएफ) ने दो प्लास्टिक पेलेट सहित कई राउंड गैर-घातक गोला-बारूद दागे। अधिकारियों ने पीटीआई को बताया कि यह घटना 22 जुलाई को दोपहर 1:24 बजे पार्लियामेंट स्ट्रीट पुलिस स्टेशन की जनरल डायरी में दर्ज की गई है। आरएएफ के एक डिप्टी कमांडेंट की सूचना पर यह जानकारी दर्ज की गई थी कि नीली वर्दी पहने बल जंतर-मंतर क्षेत्र के जोन 1 में दिल्ली पुलिस के एक डिप्टी कमिश्नर (डीसीपी) रैंक के अधिकारी के साथ ड्यूटी पर था।

RAF

जंतर-मंतर पर RAF

प्लास्टिक पेलेट्स के दो राउंड दागे

पुलिस स्टेशन के रिकॉर्ड का हवाला देते हुए अधिकारियों ने बताया कि डीसीपी के निर्देश पर, 20 जुलाई को आरएएफ ने 55 गैर-विद्युत गोले, 15 विद्युत गोले, पांच आंसू गैस के गोले, दंगा रोधी तोपों से दो राउंड और प्लास्टिक पेलेट्स के दो राउंड दागे। अधिकारियों ने बताया कि गैर-घातक प्लास्टिक पेलेट्स के एक राउंड में चार टुकड़े होते हैं और ये शरीर को भेदने वाले धातु के पेलेट्स से अलग होते हैं। अधिकारियों ने कहा कि प्लास्टिक पेलेट्स से ज्यादा नुकसान नहीं होता।

End of Feed