'राधे-राधे, कमल खिला दे', BJP के नए चुनावी नारे पर प्रकाश पाल बोले-तीसरी बार सरकार बनी तो मथुरा में बनेगा भव्य मंदिर

बीजेपी सांसद और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस नए नारे की पृष्ठभूमि बताते हुए हमसे खास बातचीत में कहा कि मथुरा और ब्रज क्षेत्र में लोग एक-दूसरे का अभिवादन 'राधे-राधे' कहकर करते हैं। यह यहां की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है।

UP Election 2027 : उत्तर प्रदेश में 2027 के विधानसभा चुनाव को लेकर बीजेपी ने अपनी सियासी रणनीति को धार देना शुरू कर दिया है। मथुरा में दो दिनों तक चले पार्टी के महामंथन के बाद अब ब्रज की धार्मिक और सांस्कृतिक पहचान को चुनावी अभियान से जोड़ने की तैयारी है। इसी कड़ी में बीजेपी ने नया नारा दिया है- 'राधे-राधे, कमल खिला दे'। इस नारे के जरिए पार्टी ने ब्रज की आस्था को अपने चुनाव चिह्न कमल के साथ जोड़ने की कोशिश की है। दो दिवसीय महामंथन के बाद बीजेपी का ब्रज पर खास जोर है। 'अबकी बारी बांके बिहारी' और 'जो हमारे श्याम का नहीं, वह किसी काम का नहीं' जैसे नारों से चुनावी माहौल बनाने की तैयारी है।

bjp New Slogan

यूपी चुनाव के लिए भाजपा ने दिया नया नारा।

'राधे-राधे, कमल खिला दे' का नारा दिया

बीजेपी सांसद और ओबीसी मोर्चा के अध्यक्ष प्रकाश पाल ने इस नए नारे की पृष्ठभूमि बताते हुए हमसे खास बातचीत में कहा कि मथुरा और ब्रज क्षेत्र में लोग एक-दूसरे का अभिवादन 'राधे-राधे' कहकर करते हैं। यह यहां की संस्कृति और परंपरा का हिस्सा है। इसी स्थानीय पहचान को पार्टी के चुनाव चिह्न के साथ जोड़कर 'राधे-राधे, कमल खिला दे' का नारा दिया गया है।

End of Feed