राम भरोसे कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा! बजट सत्र के दौरान विधायक बनकर घुसा शख्स, आराम से सीट पर बैठ सुनता रहा भाषण

Karnataka Assembly: कर्नाटक विधानसभा में शुक्रवार को बजट सत्र के दौरान एक व्यक्ति बेंगलुरु में विधान सौध में घुस गया और जनता दल (सेक्युलर) विधायक करियाम्मा की कुर्सी पर कब्जा कर लिया। जिसका पता चलते ही उसे गिरफ्तार कर लिया गया।

Karnataka Assembly: कर्नाटक में विधानसभा सत्र चल रहा है। शुक्रवार को कर्नाटक के सीएम सिद्धारमैया ने विधानसभा में बजट पेश किया। जिस पर जमकर हंगामा देखने को मिला। इस दौरान कर्नाटक विधानसभा की सुरक्षा सवालों के घेरे में दिखी। सीएम के बजट भाषण के दौरान एक शख्स विधायक बनकर सदन के अंदर आ घुसा और आराम से बैठा रहा।

End of Feed