मोरबी हादसे पर सवाल दर सवाल, AAP ने पूछा घड़ी बनाने वाली कंपनी को ठेका क्यों

  • Agency by: Agency
  • Updated Nov 1, 2022, 10:59 AM IST

मोरबी केबल पुल हादसे पर आम आदमी पार्टी ने बीजेपी को सवालों के घेरे में खड़ा किया है। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट कर कई सवाल दागे।

गुजरात के मोरबी में केबल पुल हादसे पर सियासत चरम पर है। पीएम नरेंद्र मोदी दोपहर बाद मोरबी पहुंचेंगे। दुर्घटनास्थल के दौरे के साथ वो पीड़ित परिवार वालों से भी मुलाकात करेंगे। पीएम के दौरे से पहले मोरबी के सरकारी अस्पताल का रंग रौगन किया जा रहा है जिसे लेकर आप और कांग्रेस ने चुनावी मिजाज को भांपते हुए निशाना साधा है। इस बीच जब यह जानकारी मिली की पुल के रखरखाव की जिम्मेदारी किसी घड़ी बनाने वाली कंपनी को दी गई थी तो उसके बाद से आम आदमी पार्टी की तरफ से कई तरह के आरोप लगाए गए हैं। आप के राज्यसभा सांसद संजय सिंह ने ट्वीट के जरिए सिलसिलेवार हमला किया।

morbi bridg accident

मोरबी केबल पुल हादसे पर सियासत

मोरबी पुल क्यों टूटा, आप के इतने सवाल

End of Feed