रणनीतिक भागीदारी सहित भारत-रूस रिश्ते के सभी पहलुओं नया आयाम देगी पुतिन की यात्रा, रूसी विदेश मंत्रालय का बड़ा बयान

रूसी विदेश मंत्रालय ने अपने बयान में कहा है कि 'पुतिन की यह भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है जो कि रूस-भारत की खास और विशेष रणनीतिक भागीदारी के पूरे दायरे राजनीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था से लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति एवं मानवीय मदद की समीक्षा करने का मौका देता है

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की प्रस्तावित भारत यात्रा पर वहां के विदेश मंत्रालय ने बड़ी बात कही है। रूसी विदेश मंत्रालय की ओर से जारी एक बयान में कहा गया है कि राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा राजनीति, विज्ञान, मानवीय सहयोग से लेकर दोनों देशों के रणनीतिक भागीदारी के सभी पहलुओं की समीक्षा करने का एक अवसर देगी। बयान में आगे कहा गया है कि 'प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के निमंत्रण पर राष्ट्रपति पुतिन 4-5 दिसंबर को भारत की यात्रा पर रहेंगे।'

putin

भारत की यात्रा पर आएंगे रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन। तस्वीर-PTI

वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दों पर भी होगी बात

बयान के मुताबिक 'पुतिन की यह भारत यात्रा बहुत महत्वपूर्ण है जो कि रूस-भारत की खास और विशेष रणनीतिक भागीदारी के पूरे दायरे राजनीति, व्यापार और अर्थव्यवस्था से लेकर विज्ञान, प्रौद्योगिकी, संस्कृति एवं मानवीय मदद की समीक्षा करने का मौका देता है। प्रधानमंत्री मोदी के नेतृत्व में भारतीय शिष्टमंडल के साथ होने वाली बातचीत में मौजूदा वैश्विक और क्षेत्रीय मुद्दे भी खास तौर से शामिल होंगे। राष्ट्रपति पुतिन भारतीय राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू से भी मिलेंगे।'

End of Feed