Putin India Visit: भारत-रूस के बीच हुए अहम करार, 2030 तक आर्थिक समझौते पर लगी मुहर, आतंकवाद पर दोनों देश साथ

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन भारत के दो दिवसीय दौरे पर पहुंचे, जहां दूसरे दिन उनकी प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के साथ विस्तृत द्विपक्षीय वार्ता हुई। बातचीत के बाद दोनों देशों ने जहाज निर्माण (युद्धपोत), यूरिया उत्पादन, केमिकल और फर्टिलाइज़र क्षेत्र सहित कई महत्वपूर्ण क्षेत्रों में नए करार किए।

Putin India Visit: रूसी राष्ट्रपति पुतिन दो दिवसीय दौरे पर भारत आए हैं। आज भारत में उनका दूसरा दिन है। पीएम नरेंद्र मोदी और रूसी राष्ट्रपति के बीच द्विपक्षीय वार्ता हुई। वहीं, उसके बाद दोनों देशों के बीच कई अहम समझौते भी हुए। भारत और रूस ने बहु-क्षेत्रीय सहयोग को नई मजबूती देते हुए जहाज निर्माण (युद्धपोत) से लेकर यूरिया उत्पादन तक कई अहम क्षेत्रों में साझेदारी को आगे बढ़ाया है।

pm modi putin

भारत-रूस के बीच कई अहम समझौते हुए।(फोटो सोर्स: ANI)

पीएम मोदी ने कहा कि करीब 25 साल पहले रखी गई इस रणनीतिक पार्टनरशिप की नींव अब व्यापक होते सहयोग में दिखाई दे रही है। राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने भारत के साथ संबंधों में सुधार को सकारात्मक कदम बताया और अपनी यात्रा पर संतोष जताया।

End of Feed