पुरी जगन्नाथ मंदिर के पास अरबों की जमा राशि, SJTA ने जारी किया वित्तीय ब्योरा, सुनकर होंगे हैरान

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढ़ी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र (सार्वजनिक) के बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 1,811 करोड़ 9 लाख 58 हजार रुपये जमा हैं।

Puri Jagannath News: ओडिशा के प्रसिद्ध श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन (SJTA) ने महाप्रभु जगन्नाथ की संपत्ति और जमा पूंजी का ब्योरा सार्वजनिक किया है। SJTA के अनुसार, 31 अगस्त 2026 तक मंदिर प्रशासन के पास विभिन्न बैंक खातों और फिक्स्ड डिपॉजिट (FD) में कुल 1,912 करोड़ रुपये की राशि जमा है। मंदिर प्रशासन ने वित्तीय मामलों में पारदर्शिता और जनता का विश्वास बनाए रखने के उद्देश्य से यह आंकड़े जारी किए हैं।

Puri Jagannath

पुरी जगन्नाथ मंदिर के पास कितना पैसा?

कहां-कहां जमा है मंदिर का पैसा?

श्री जगन्नाथ मंदिर प्रशासन के मुख्य प्रशासक अरविंद कुमार पाढ़ी द्वारा जारी बयान के मुताबिक, विभिन्न सार्वजनिक क्षेत्र (सार्वजनिक) के बैंकों में फिक्स्ड डिपॉजिट के रूप में 1,811 करोड़ 9 लाख 58 हजार रुपये जमा हैं। इसमें कॉर्पस फंड, फाउंडेशन फंड और टेम्पल डिपॉजिट शामिल हैं। इस राशि में ओडिशा सरकार द्वारा जून 2024 में दिया गया 500 करोड़ रुपये का कॉर्पस फंड भी शामिल है। मंदिर के बचत, चालू और फ्लेक्सी बैंक खातों में लगभग 100 करोड़ 70 लाख रुपये से अधिक की राशि रखी गई है।

End of Feed