ISI समर्थित आतंकी मॉड्यूल का एक और सदस्य पंजाब से पकड़ाया, कनाडा-पाकिस्तान से जुड़े हैं तार

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 11:47 PM IST

इस संदिग्ध की गिरफ्तारी से पहले भी पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के सदस्यों की गिरफ्तारी हो चुकी है। इन सदस्यों के संपर्क पाकिस्तान तक जुड़े हैं। जिससे खुफिया एजेंसियां और सतर्क हो गईं हैं। इस सदस्य का कनेक्शन गैंगस्टर लखबीर सिंह के साथ भी है। जो इस समय कनाडा में रहता है।

KEY HIGHLIGHTS
  • संदिग्ध के पास से मिला है आधुनिक हथियार
  • एके-56 के साथ-साथ मिले हैं कारतूस
  • पंजाब के कई बड़े गैंगेस्टरों के साथ है संदिग्ध का संपर्क

पंजाब में आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल के एक और आतंकी को गिरफ्तार किया गया है। इस आतंकी के तार कनाडा से लेकर पाकिस्तान तक जुड़े हुए हैं। पंजाब पुलिस ने यह जानकारी दी है।

punjab terrorist

तस्वीर का इस्तेमाल सिर्फ प्रस्तुतिकरण के लिए किया गया है।

पंजाब पुलिस ने बताया कि आरोपी व्यक्ति कनाडा के गैंगस्टर लखबीर सिंह और पाकिस्तान स्थित गैंगस्टर हरविंदर सिंह रिंडा द्वारा संयुक्त रूप से संचालित आईएसआई समर्थित आतंकी मॉड्यूल का सदस्य है। पंजाब के पुलिस महानिदेशक गौरव यादव ने बताया कि आरोपी की पहचान फिरोजपुर के गांव जोगेवाल के हरप्रीत सिंह उर्फ हर सरपंच के रूप में हुई है। इससे पहले काउंटर इंटेलिजेंस के सहायक महानिरीक्षक नवजोत सिंह माहल के नेतृत्व में काउंटर इंटेलिजेंस टीम ने दो गुर्गों बलजीत सिंह मल्ही और गुरबख्श सिंह की गिरफ्तारी के साथ मॉड्यूल का भंडाफोड़ किया था।

End of Feed