पंजाब के गुरदासपुर जिले में रविवार (18 दिसंबर, 2022) को एक पाकिस्तानी ड्रोन देखा गया। भारतीय सीमा के भीतर यह ड्रोन लगभग 250 मीटर की ऊंचाई पर उड़ रहा था। समाचार एजेंसी एएनआई की ओर से बताया गया कि यह डेरा बाबा नानक के पास सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) की चंदू वडाला चौकी के पास नजर आया था।
इस बीच, हमारे चैनल के रिपोर्टर की ओर से बताया गया कि पाकिस्तानी ड्रोन करीब 15 सेकंड तक भारतीय सीमा के अंदर रहा। ड्रोन दिखते ही भारतीय जवानों ने उसकी ओर फायरिंग की। बीएसएफ के फौजियों ने इस दौरान 40 राउंड फायरिंग की और छह इल्लू बम भी फेंके थे, जिसके बाद वह झटपट वापस चला गया था। जवानों की टुकड़ी इसके बाद हरकत में आई और आसपास के इलाकों में तलाशी अभियान चलाने लगी।
Punjab | A Pakistani drone was seen inside the Indian territory, at a height of 250 metres, at the Chandu Wadala po… t.co/rlb9mmk1sC
— ANI (@ANI) Dec 18, 2022
