Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब में 21 दिसंबर को होगा नगर निगम के लिए चुनाव, पांच नगर निगम और 44 नगर परिषदों के लिए वोटिंग

Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब में पांच नगर निगमों अमृतसर, जालंधर, लुधियाना, पटियाला और फगवाड़ा में चुनाव होने हैं। जिसके लिए चुनाव आयोग ने पूरी तैयारी कर ली है।

KEY HIGHLIGHTS
  • पंजाब में नगर निगम चुनाव का ऐलान
  • 21 दिसंबर को होगा मतदान
  • 5 नगर निगमों के लिए मतदान

Punjab Nagar Nigam Election: पंजाब में पांच नगर निगमों और 44 नगर परिषदों और नगर पंचायतों के लिए 21 दिसंबर को मतदान होगा। राज्य निर्वाचन आयोग के मुताबिक नगर निकाय चुनावों के लिए सभी आवश्यक तैयारियां पूरी कर ली गई हैं। राज्य निर्वाचन आयुक्त राज कमल चौधरी ने संवाददाताओं को बताया कि पांच नगर निगमों और 44 नगर पालिका परिषदों और नगर पंचायतों के लिए मतदान 21 दिसंबर को सुबह सात बजे से शाम चार बजे तक होगा।

Punjab Nagar Nigam Election

पंजाब में 21 दिसंबर को होगा नगर निगम के लिए चुनाव

End of Feed