Punjab Elections 2027: पंजाब चुनाव के लिए AAP ने कसी कमर, कल जारी करेगी उम्मीदवारों की पहली लिस्ट

Punjab Elections 2027: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) को भेजी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे PAC की बैठक होगी, उसके बाद फाइनल लिस्ट का ऐलान किया जाएगा।

Punjab Elections 2027: पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 को लेकर आम आदमी पार्टी ने तैयारी तेज कर दी है। पार्टी शनिवार, 31 अक्टूबर को उम्मीदवारों की पहली सूची जारी करेगी। इसकी जानकारी मुख्यमंत्री भगवंत मान ने दी है। भगवंत मान ने बताया कि शुक्रवार को पंजाब चुनाव को लेकर एक महत्वपूर्ण बैठक हुई। इस बैठक में पार्टी के राष्ट्रीय संयोजक अरविंद केजरीवाल और पंजाब प्रभारी मनीष सिसोदिया मौजूद रहे। वहीं पंजाब 'आप' अध्यक्ष अमन अरोड़ा और वित्त मंत्री हरपाल सिंह चीमा वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के जरिए बैठक में शामिल हुए।

Bhagwant Maan AAP

आम आदमी पार्टी की पहली सूची (फोटो साभार- aap)

केजरीवाल का साथ हुई चर्चा

मान ने कहा, "आज पंजाब चुनाव के मद्देनजर कई उम्मीदवारों के नाम पर चर्चा की गई है। कई नामों को अंतिम रूप दे दिया गया है। इन नामों को आज शाम पीएसी के पास भेजा जाएगा। कल पीएसी की बैठक बुलाई गई है और पीएसी की बैठक के बाद उम्मीदवारों की पहली सूची जारी की जाएगी।" जानकारी के अनुसार, पहली लिस्ट में करीब 15 प्रत्याशियों के नाम हो सकते हैं। मान ने बताया कि बैठक के बाद उम्मीदवारों की एक सूची पॉलिटिकल अफेयर्स कमेटी (PAC) को भेजी गई है। शनिवार सुबह 11 बजे PAC की बैठक होगी, उसके बाद फाइनल लिस्ट का ऐलान किया जाएगा। पार्टी सूत्रों का कहना है कि इस बार भी जिताऊ और साफ छवि वाले चेहरों को प्राथमिकता दी जाएगी।

End of Feed