Punjab Election: पंजाब को कब तक नशामुक्त करेगा NDA? अमित शाह ने बता दी तारीख और साल

पंजाब विधानसभा चुनाव 2027 से पहले बीजेपी और शिरोमणि अकाली दल ने करीब छह साल बाद फिर गठबंधन कर लिया है। अमित शाह ने 24 नवंबर को इसका औपचारिक ऐलान किया। वही, अमित शाह ने 31 दिसंबर 2029 तक पंजाब को नशामुक्त बनाने का लक्ष्य रखा है। सीटों के बंटवारे का फैसला आपसी सहमति से बाद में होगा।

Punjab Politics: पंजाब की सियासत के लिए मंगलवार का दिन बेहद अहम रहा। दरअसल, विधानसभा चुनाव से ठीक पहले करीब छह साल बाद भारतीय जनता पार्टी (BJP) और शिरोमणि अकाली दल (SAD) फिर से एक साथ आ गए हैं। केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने मंगलवार (24 नवंबर) को दोनों दलों के गठबंधन का औपचारिक ऐलान किया। इस दौरान उन्होंने साफ कर दिया कि पंजाब में गठबंधन की ओर से मुख्यमंत्री अकाली दल का ही होगा।

amit shah (22)

पंजाब को नशा मुक्त करने को लेकर अमित शाह ने किया बड़ा ऐलान। PTI

दिल्ली में बीजेपी मुख्यालय पर आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में अमित शाह के साथ बीजेपी अध्यक्ष नितिन नवीन और अकाली दल के अध्यक्ष सुखबीर सिंह बादल मौजूद रहे। अमित शाह ने कहा कि दोनों पार्टियां पंजाब विधानसभा का अगला चुनाव मिलकर लड़ेंगी और अकाली दल आज से फिर एनडीए का हिस्सा बन गया है।

End of Feed