सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव, कहा- मुझे अपने 91 विधायकों पर पूरा भरोसा

  • Agency by: Agency
  • Updated Sep 27, 2022, 03:35 PM IST

Punjab: पंजाब के सीएम ने आरोप लगाया कि "ऑपरेशन लोटस" का समर्थन कर रही कांग्रेस (Congress) के विधायक चर्चा से भाग गए। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ऐसी स्थिति में है कि कोई भी इसके अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहता है। भगवंत मान ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि उसे लगता है कि हर जगह केवल उन्हें ही सत्ता में होना चाहिए।

KEY HIGHLIGHTS

  1. पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव
  2. पंजाब के तीन करोड़ लोगों को हम पर भरोसा- भगवंत मान
  3. मुझे अपने 91 विधायकों पर पूरा भरोसा- भगवंत मान

Punjab: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान (Bhagwant Mann) ने मंगलवार को राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश किया और भारतीय जनता पार्टी (Bharatiya Janata Party) के 'ऑपरेशन लोटस' का समर्थन करने के लिए विपक्षी कांग्रेस की खिंचाई की। मुख्यमंत्री भगवंत मान ने राज्य विधानसभा में विश्वास प्रस्ताव पेश करने के बाद कहा कि पंजाब (Punjab) के तीन करोड़ लोगों को हम पर भरोसा है। साथ ही कहा कि मुझे अपने 91 सैनिकों (आप विधायकों) पर पूरा भरोसा है। जब मुख्यमंत्री ने विश्वास प्रस्ताव पेश किया, उससे पहले ही बीजेपी के दो विधायक अश्विनी शर्मा और जंगी लाल महाजन सदन से वॉकआउट कर गए।

bhagwant mann

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव।

पंजाब के सीएम भगवंत मान ने विधानसभा में पेश किया विश्वास प्रस्ताव

पंजाब के सीएम ने आरोप लगाया कि "ऑपरेशन लोटस" का समर्थन कर रही कांग्रेस (Congress) के विधायक चर्चा से भाग गए। उन्होंने कहा कि सबसे पुरानी पार्टी ऐसी स्थिति में है कि कोई भी इसके अध्यक्ष के रूप में काम नहीं करना चाहता है। भगवंत मान ने बीजेपी पर भी निशाना साधा और कहा कि उसे लगता है कि हर जगह केवल उन्हें ही सत्ता में होना चाहिए।

End of Feed