आम आदमी या खास आदमी...? बादल-कैप्टन से ज्यादा बड़ा है भगवंत मान का काफिला, 42 गाड़ियां शामिल

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 1, 2022, 12:40 AM IST

कांग्रेस नेता प्रताप सिंह बाजवा ने एक आरटीआई के जवाब का हवाला देते हुए दावा किया है कि भगवंत मान के काफिले में 42 कारें हैं। जो पिछले सीएम से ज्यादा है। दिलचस्प ये है कि सत्ता में आने के बाद भगवंत मान और आम आदमी पार्टी की सरकार वीवीआई कल्चर खत्म करने का दावा करती रही है।

KEY HIGHLIGHTS
  • इसी साल सीएम बने हैं भगवंत मान
  • मान से पहले चरणजीत सिंह चन्नी थे सीएम
  • इस चुनाव में कांग्रेस को मिली थी करारी हार

भगवंत मान, आज की तारीख में आम आदमी पार्टी के दूसरे मुख्यमंत्री और केजरीवाल के बाद बड़ा चेहरा भी। आम आदमी पार्टी के नेता और सरकार दोनों दावा करती रही है कि वो आम लोग हैं, वीवीआईपी नहीं, इसलिए सरकारी सुविधा का कम से कम उपयोग करेंगे, लेकिन असलियत कुछ और ही सामने आ रही है।

bhagwant mann convoy

भगवंत मान के काफिले में 42 कारें

केजरीवाल सरकार पर पहले से ही सारी वीवीआईपी सुविधा लेने का आरोप लगते रहा है, अब पंजाब सरकार भी इस मामले में पीछे नहीं दिख रही है। जिस भगवंत मान से वीवीआईपी व्यवस्था खत्म करने के नाम पर कई बड़े नेताओं की सुरक्षा को हटा दिया था, वो मान 42 गाड़ियों के काफिले से चल रहे हैं। इतनी गाड़ियां तो उनके पहले सीएम के काफिले में भी नहीं होती थी, जिनपर मान और आप वीवीआईपी कल्चर को बढ़ावा देने का आरोप लगाते रहे हैं।

End of Feed