पराली पर एक्शन में आए पंजाब के सीएम भगवंत मान, आठ सूत्रीय प्रोग्राम से कसेंगे लगाम

  • Agency by: Agency
  • Updated Oct 30, 2022, 06:28 PM IST

Bhagwant Mann: पंजाब में आज फिर पराली जलाने के आंकड़े पहुंचे 1,700 के पार पहुंच गए हैं। रियल टाइम मॉनिटरिंग डाटा के मुताबिक आज पंजाब में 1,761 पराली जलाने के मामले सामने आए हैं। 15 सितंबर से अभी तक यानी डेढ़ महीने में पंजाब में पराली जलाने के कुल मामलों की संख्या 13,873 हैं।

KEY HIGHLIGHTS
  1. पराली मामले में एक्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान
  2. आठ सूत्रीय प्रोग्राम से पंजाब सरकार कसेगी पराली पर लगाम
  3. पराली समस्या से निपटने के लिए बनाया प्लान

Bhagwant Mann: पंजाब के मुख्यमंत्री (Chief Minister) भगवंत मान के निर्देश पर पराली (Stubble) जलाने की समस्या को सुलझाने के लिए पंजाब सरकार (Punjab Government) आठ सूत्रीय प्रोग्राम से इसपर लगाम कसने की तैयारी में है। आठ सूत्रीय प्रोग्राम के तहत अब तक 1.20 लाख पराली संभालने वाली मशीनें बांटी गई हैं। साथ ही सीआरएम मशीनों के गांव स्तरीय मालिकों के फोन नंबरों की जानकारी किसानों तक पहुंचाना है।

bhagwant mann

पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान। (File Photo)

पराली मामले में एक्शन में पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान

वहीं विभाग के वरिष्ठ अधिकारियों और हल्का विधायकों द्वारा संवेदनशील इलाकों में किसान संगठनों और सरपचों के साथ मुलाकात तथा गुरद्वारों से पराली न जलाने की अपील करना। स्वास्थ और शिक्षा विभाग के सहयोग से जागरूकता अभियान चलाना। साथ ही मुख्यमंत्री की अध्यक्षता में सभी जिलों की कार्यवाही का साप्ताहिक रिव्यू।

आठ सूत्रीय प्रोग्राम से पंजाब सरकार कसेगी पराली पर लगाम

इसके अलावा पराली न जलाने वाली पंचायतों और किसानों का परोत्साहन करना। फोरी कार्रवाई के लिए पराली जलाने की घटनाओं की रियल टाइम जानकारी जुटाना। साथ ही पराली जलाने वाले कर्मचारियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करना।

End of Feed