Kartarpur Corridor: पंजाब के मुख्यमंत्री मान ने 'करतारपुर कॉरिडोर' को फिर से खोलने की मांग की

Kartarpur Corridor: करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने मांग की कि केंद्र को किसी के पत्र लिखने का इंतजार किए बिना इसे खुद ही खोल देना चाहिए।

Kartarpur Corridor: पंजाब के मुख्यमंत्री भगवंत मान ने बुधवार को गुरु नानक देव की जयंती के अवसर पर अमृतसर स्थित स्वर्ण मंदिर में मत्था टेका और केंद्र से करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने का की मांग की।अपनी पत्नी गुरप्रीत कौर के साथ स्वर्ण मंदिर पहुंचे मान ने पत्रकारों से बातचीत में कहा कि उन्होंने पंजाब में प्रगति, शांति और सद्भाव के लिए प्रार्थना की।

Kartarpur Corridor

पंजाब सीएम ने 'करतारपुर कॉरिडोर' को फिर से खोलने की मांग की (फोटो: canva)

करतारपुर गलियारे को फिर से खोलने के संबंध में पूछे गए एक प्रश्न के जवाब में मुख्यमंत्री ने मांग की कि केंद्र को किसी के पत्र लिखने का इंतजार किए बिना इसे खुद ही खोल देना चाहिए।

End of Feed