भगवंत मान सरकार के 'युद्ध नशेयों विरुद्ध' अभियान का असर, कपूरथला में हेरोइन बरामदगी 187 फीसदी बढ़ी

Punjab Anti Drug Campaign: पंजाब सरकार के ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ अभियान के तहत कपूरथला में ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई की गई है। पुलिस ने भारी मात्रा में हेरोइन, अफीम और नशीली गोलियां बरामद की हैं।

Punjab Anti Drug Campaign: पंजाब की भगवंत मान (Bhagwant Mann Government) सरकार द्वारा चलाए जा रहे एंटी-ड्रग अभियान ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ के सकारात्मक नतीजे अब सामने आने लगे हैं। कपूरथला जिले में पुलिस ने ड्रग्स के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए भारी मात्रा में नशीले पदार्थ बरामद किए हैं। पुलिस का कहना है कि लगातार चलाए जा रहे ऑपरेशन और सख्त निगरानी के कारण ड्रग तस्करों के नेटवर्क पर बड़ा असर पड़ा है। आधिकारिक आंकड़ों के अनुसार, 1 मार्च 2025 से 30 अप्रैल 2026 तक कपूरथला पुलिस ने 30.4 किलो हेरोइन बरामद की है।

punjab anti drug campaign

भगवंत मान सरकार के ‘युद्ध नशेयों विरुद्ध’ अभियान में तेज हुई कार्रवाई

हेरोइन की बरामदगी में 187 फीसदी की बढ़ोतरी दर्ज

इससे पहले 1 जनवरी 2024 से 28 फरवरी 2025 के बीच केवल 10.6 किलो हेरोइन पकड़ी गई थी। यानी हेरोइन की बरामदगी में करीब 187 प्रतिशत की बढ़ोतरी दर्ज की गई है। इसी तरह अन्य नशीले पदार्थों की बरामदगी में भी बड़ा इजाफा हुआ है। खसखस की बरामदगी 170 किलो से बढ़कर 452 किलो से ज्यादा हो गई, जो लगभग 166 प्रतिशत की बढ़ोतरी है। वहीं अफीम की बरामदगी 6.8 किलो से बढ़कर 11.5 किलो तक पहुंच गई है। इसके अलावा नशीली गोलियों और कैप्सूल की बरामदगी भी लगभग दोगुनी हो गई है।

End of Feed