पुणे कार हादसा: ब्लड सैंपल बदलने के लिए जुवेनाइल बोर्ड परिसर में ही दी गई थी रिश्वत, सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

पुणे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें ससून जनरल अस्पताल का एक कर्मचारी कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है।

Pune Porsche case: पुलिस जांच से पता चला है कि पुणे में पोर्श दुर्घटना में शामिल 17 वर्षीय लड़के के माता-पिता ने आरोपी के खून के नमूने बदलने के लिए तीन लाख रुपये की रिश्वत दी थी। अस्पताल के कर्मचारी को यह रिश्वत किशोर न्याय बोर्ड के परिसर में दी गई थी, जिसने बाद में लड़के को रिहा करने का आदेश दिया था। 19 मई को हुए हादसे में मध्य प्रदेश के रहने वाले दो आईटी पेशेवरों की मौत हो गई थी। नशे में धुत आरोपी लड़के ने अपनी तेज रफ्तार पोर्शे कार से उनकी मोटरसाइकिल को टक्कर मार दी थी।

pune car crash

पुणे कार हादसा

सीसीटीवी फुटेज से खुलासा

पुणे पुलिस को सीसीटीवी फुटेज मिली है, जिसमें ससून जनरल अस्पताल का एक कर्मचारी कथित तौर पर रिश्वत लेते हुए दिखाई दे रहा है। इस कर्मचारी पर पोर्श कार दुर्घटना में शामिल किशोर चालक के रक्त के नमूने बदलने की साजिश का हिस्सा होने का आरोप है। अपराध शाखा के एक अधिकारी ने बताया कि येरवडा इलाके में रिकॉर्ड की गई फुटेज में बिचौलिया अश्पक मकानदार को अस्पताल कर्मचारी अतुल घाटकांबले को पैसे देते हुए दिखाया गया है।

End of Feed