सिर्फ इसलिए कर दी मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या! सिया मानिसक रूप से...पुणे मर्डर केस में नया मोड

Siya Goyal Chetan Chaudhary: पुणे के बिजनेसमैन केतन अग्रवाल हत्याकांड में बड़ा खुलासा हुआ है। मंगेतर सिया गोयल शादी के लिए मानसिक रूप से तैयार नहीं थी और प्रेमी चेतन के साथ मिलकर उसे रास्ते से हटा दिया।

Ketan Agrawal Pune Murder: पुणे के मशहूर रियल एस्टेट ग्रुप 'सक्सेस ग्रुप' के डायरेक्टर और सीएमओ केतन अग्रवाल (Ketan Agrawal) की मौत के मामले में हर दिन चौंकाने वाले और बेहद खौफनाक खुलासे हो रहे हैं। लोहागढ़ किले (Lohagad Fort) की 400 फीट गहरी खाई में गिरकर हुई केतन की मौत जिसे पहले एक हादसा समझा जा रहा था, वह दरअसल एक सोची-समझी और क्रूर मर्डर मिस्ट्री निकली। पुलिस जांच में अब इस हत्याकांड के पीछे का असली और बेहद चौंकाने वाला मोटिव सामने आया है।

सिर्फ इसलिए कर दी मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या! सिया मानिसक रूप से...पुणे मर्डर केस में नया मोड

सिर्फ इसलिए कर दी मंगेतर केतन अग्रवाल की हत्या! सिया मानिसक रूप से...पुणे मर्डर केस में नया मोड

'शादी के लिए मेंटली तैयार नहीं थी मंगेतर सिया'

एक वरिष्ठ पुलिस अधिकारी ने समाचार एजेंसी ANI को बताया कि केतन की मंगेतर और मुख्य आरोपी सिया गोयल इस शादी के लिए मानसिक रूप से बिल्कुल तैयार नहीं थी। केतन का परिवार बेहद रईस था और दोनों की शादी इसी साल नवंबर में होने वाली थी। इसके लिए राजस्थान में करोड़ों रुपये का एक महल बुक किया जा चुका था और मेहमानों के लिए दो प्राइवेट एयरक्राफ्ट तक बुक हो चुके थे। लेकिन सिया अपने परिवार के भारी दबाव के कारण इस रिश्ते में बंधी हुई थी। वह पुणे के कोंढवा इलाके के रहने वाले चेतन चौधरी नाम के युवक से प्यार करती थी और केतन को अपने प्यार के बीच का सबसे बड़ा रोड़ा मानती थी।

End of Feed