बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद: भाजपा ने उमर अब्दुल्ला के आरोपों को किया खारिज, कहा- सबूत दें या माफी मांगें

भाजपा ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के आरोपों को बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद बताया। सुधांशु त्रिवेदी ने मांग की कि मुख्यमंत्री या तो आरोपों को साबित करें या फिर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

Jammu Kashmir: भाजपा ने शनिवार को जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला के उस आरोप को ''बेहद गैर-जिम्मेदाराना और बेबुनियाद'' बताया, जिसमें उन्होंने कहा था कि भाजपा उनकी सरकार गिराने के लिए नेशनल कॉंफ्रेंस के विधायकों की खरीद-फरोख्त करने की कोशिश कर रही है।

Omar Abdullah

जम्मू-कश्मीर के मुख्यमंत्री उमर अब्दुल्ला (फाइल फोटो)

अब्दुल्ला के आरोपों पर तीखी प्रतिक्रिया देते हुए, भाजपा के राष्ट्रीय प्रवक्ता सुधांशु त्रिवेदी ने मांग की कि जम्मू कश्मीर के मुख्यमंत्री या तो अपने आरोपों को साबित करने के लिए ''सबूत'' दें या फिर उन्हें माफी मांगनी चाहिए।

End of Feed