चारधाम यात्रा: कई जगह तीर्थयात्रियों को रोका गया, लग रहा लंबा जाम, रिकॉर्ड भीड़ से चरमराई व्यवस्था, हुआ विरोध-प्रदर्शन

इस बार गंगोत्री और यमुनोत्री धामों के दर्शन करने वाले श्रद्धालुओं की संख्या ने यात्रा शुरू होने के पहले ही छह दिनों में पिछले सालों के सभी रिकार्ड ध्वस्त कर दिए हैं।

Chardham Yatra: चारधाम यात्रा मार्ग पर जगह-जगह तीर्थयात्रियों को रोके जाने सहित यात्रा के कथित कुप्रबंधन के विरुद्ध बुधवार को उत्तरकाशी में होटल और अन्य व्यवसायियों ने जुलूस निकला तथा विरोध-प्रदर्शन किया। होटल और अन्य व्यवसायियों ने राष्ट्रीय राजमार्ग पर पालीगाड़ में यमुना घाटी होटल एसोसिएशन के बैनर तले जुलूस निकाला और उत्तराखंड सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की। जुलूस प्रदर्शन में पालीगाड़ में रोके गए तीर्थयात्री भी शामिल हो गए और उन्होंने भी व्यवसायियों के साथ प्रदर्शन किया।

chardham yatra

चारधाम यात्रा में व्यवस्था चरमराई

वाहन के अंदर 10-12 घंटे का इंतजार

होटल एसोसिएशन के अध्यक्ष सोबन सिंह राणा ने कहा कि यमुनोत्री धाम की यात्रा शुरू हुए छह दिन हो चुके हैं लेकिन अभी भी यात्रा मार्ग पर अव्यवस्थाएं फैली हुई हैं। उन्होंने दावा किया कि यमुनोत्री मार्ग पर जगह-जगह यात्रियों को वाहन के अंदर 10-12 घंटे तक इंतजार करना पड़ रहा है। लंबे इंतजार के बाद उन्हें यातायात जाम का हवाला देते हुए आगे बढ़ने से मना किया जा रहा है। इससे तीर्थयात्रियों का आगे का कार्यक्रम खराब हो रहा है और इस कारण कई यात्री यमुनोत्री धाम की यात्रा किए बगैर ही लौट रहे हैं। राणा ने कहा कि मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी को इस संबंध में तत्काल कार्रवाई करनी चाहिए जिससे श्रद्धालु सुगमता से अपनी यात्रा कर सकें।

End of Feed