भारत जोड़ो यात्रा 2.0 : भाई राहुल गांधी के साथ-साथ चल सकती हैं प्रियंका, बड़े प्लान पर काम कर रही कांग्रेस

  • Written by: टाइम्स नाउ नवभारत डिजिटल
  • Updated Dec 25, 2023, 08:37 AM IST

Bharat Jodo Yatra 2.0 : रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' का एक बड़ा प्रभाव पैदा करने के लिए बड़ी योजना पर काम कर रही है। पार्टी की योजना यात्रा के दौरान भाई और बहन को एक साथ लाने की है।

Bharat Jodo Yatra 2.0 : कांग्रेस की भारत जोड़ो यात्रा 2.0 की शुरुआत हो चुकी है। सूत्रों की मानें तो कांग्रेस इस बार अपनी इस यात्रा में नयापन और ताजगी भरना चाहती है। इसके लिए राहुल गांधी के साथ प्रियंका गांधी को लाने पर गंभीरता से विचार किया गया है। हालांकि पार्टी उत्तर प्रदेश के लिए अपनी यात्रा की शुरुआत कर चुकी है। इसे 'यूपी जोड़ो यात्रा' का नाम दिया गया है। गत 20 दिसंबर को सहारनपुर से शुरू हुई इस यात्रा का समापन जनवरी के पहले सप्ताह में लखनऊ में होगी।

bharat jodo yatra 2.0

भारत जोड़ो यात्रा 2.0 पर हुई चर्चा।

सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच चला था यात्रा का पहला चरण

रिपोर्ट में सूत्रों के हवाले से कहा गया है कि कांग्रेस 'भारत जोड़ो यात्रा 2.0' का एक बड़ा प्रभाव पैदा करने के लिए बड़ी योजना पर काम कर रही है। पार्टी की योजना यात्रा के दौरान भाई और बहन को एक साथ लाने की है। 'भारत जोड़ो यात्रा' के प्रथम चरण की रूपरेखा तैयार करने वाले कांग्रेस के रणनीतिकारों के इस बीच प्रियंका गांधी को लेकर चर्चा हुई है। बता दें कि 'भारत जोड़ो यात्रा' का पहला चरण सितंबर 2022 से जनवरी 2023 के बीच संपन्न हुआ। इस यात्रा का नेतृत्व राहुल गांधी ने किया। यात्रा कन्याकुमारी से लेकर श्रीनगर तक करीब 150 दिनों तक चली।

End of Feed