'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

Dharmendra Pradhan Resignation Demand: पीएम मोदी के फास्ट-ट्रैक कोर्ट के ऐलान पर प्रियंका गांधी ने साधा निशाना। कहा- 'नेतृत्व दिखाने का समय आ गया है, शिक्षा मंत्री इस्तीफा दें और छात्रों से सीधे बात करें।'

Priyanka Gandhi Vadra Statement PM Modi: परीक्षाओं में पेपर लीक के मामलों में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा फास्ट-ट्रैक अदालतें (Fast-track Courts) गठित करने की घोषणा के बाद कांग्रेस सांसद प्रियंका गांधी वाड्रा ने केंद्र सरकार पर करारा हमला बोला है। उन्होंने स्पष्ट किया कि केवल सिस्टम के भीतर कानूनी घोषणाएं करने से गुस्साए छात्रों का भरोसा वापस नहीं लौटेगा।

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

'सिस्टम से भरोसा टूट चुका है, बच्चों की मांगें माने बिना नहीं निकलेगा समाधान'; पीएम मोदी के ऐलान पर बोलीं प्रियंका

प्रियंका गांधी ने प्रधानमंत्री को सीधे संबोधित करते हुए कहा कि यह समय बातें करने का नहीं बल्कि असली 'नेतृत्व' दिखाने का है। उन्होंने मांग की कि सरकार को तुरंत प्रदर्शनकारी छात्रों की बात सुननी चाहिए, शिक्षा मंत्री का इस्तीफा लेना चाहिए और छात्रों पर लाठीचार्ज करने वाले पुलिसकर्मियों पर सख्त कार्रवाई करनी चाहिए।

End of Feed