Priyanka Gandhi Vadra: कांग्रेस में अध्यक्ष पद के चुनाव की तैयारियों के बीच पार्टी के ही लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने प्रियंका गांधी को पार्टी का नया अध्यक्ष बनाने की वकालत करते हुए कहा कि वाड्रा परिवार की बहू होने के कारण वह अब भारतीय परंपरा के अनुसार गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं और उन्हें ये पद लेना चाहिए। असम की बारपेटा लोकसभा सीट से कांग्रेस सांसद अब्दुल खालिक ने ट्वीट कर कहा कि राहुल गांधी फिर से कांग्रेस अध्यक्ष बनने से इनकार रह रहे हैं। मैं प्रियंका गांधी वाड्रा को सर्वश्रेष्ठ उम्मीदवार मानता हूं। भारतीय परंपरा के अनुसार वाड्रा परिवार की सदस्य होने के चलते अब वह गांधी परिवार की सदस्य नहीं हैं।
कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाड्रा। (File Photo)
लोकसभा सांसद अब्दुल खालिक ने उठाई प्रियंका गांधी को अध्यक्ष बनाने की मांग
As Shri Rahul Gandhi is denying to become @INCIndia President again, I consider @priyankagandhi as best candidate.… t.co/tZrJGLCPKr
— ANI (@ANI) Sep 28, 2022
सांसद अब्दुल खालिक ने कहा कि कांग्रेस के एक कार्यकर्ता के रूप में मेरी ये भावना है। हमारी पार्टी का अध्यक्ष कौन होगा, ये कार्यकर्ता तय करेंगे। कोई दूसरा तय नहीं कर सकता। कार्यकर्ताओं की भावना है कि अगर राहुल गांधी (Rahul Gandhi) अध्यक्ष नहीं बन रहे हैं तो प्रियंका गांधी वाड्रा (Priyanka Gandhi Vadra) बनें। कुछ दिन पहले राजस्थान के मुख्यमंत्री अशोक गहलोत ने राहुल गांधी के हवाले से कहा था कि वह और गांधी परिवार का कोई सदस्य अध्यक्ष पद का चुनाव नहीं लड़ेगा।
30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे शशि थरूर
साथ ही कहा कि मैंने उनसे कई बार अनुरोध किया है। उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा कि मुझे पता है, हर कोई चाहता है कि मैं इसे ले लूं, पीसीसी ने प्रस्ताव पारित किया है, कार्यकर्ता इसे चाहते हैं। मैं उनके लिए बहुत सम्मान करता हूं। गहलोत के बयान के बाद ही सांसद अब्दुल खालिक ने ये बात कही है। वहीं राजस्थान के घटनाक्रम के बाद अशोक गहलोत (Ashok Gehlot) के अध्यक्ष का चुनाव लड़ने पर संशय बना हुआ है, हालांकि पार्टी सांसद शशि थरूर 30 सितंबर को नामांकन दाखिल करेंगे।
कांग्रेस अध्यक्ष पद के चुनाव के लिए घोषित कार्यक्रम के अनुसार अधिसूचना 22 सितंबर को जारी की गई और नामांकन पत्र दाखिल करने की प्रक्रिया 24 से शुरू होकर 30 सितंबर तक चलेगी। नामांकन पत्र वापस लेने की अंतिम तारीख आठ अक्टूबर है। एक से अधिक उम्मीदवार होने पर 17 अक्टूबर को मतदान होगा और नतीजे 19 अक्टूबर को घोषित किए जाएंगे।
