महिलाओं को हर महीने 15 सौ, 100 यूनिट बिजली माफ, प्रियंका गांधी ने MP की जनता को दी 5 गारंटी

  • Authored by: रवि वैश्य
  • Updated Jun 12, 2023, 05:00 PM IST

Priyanka Gandhi in Jabalpur MP: प्रियंका गांधी ने जबलपुर में कांग्रेस के चुनावी अभियान का आगाज करते हुए एमपी की जनता को पांच गारंटी देने का ऐलान किया है।

KEY HIGHLIGHTS
  1. हर महिला को हर महीने 15 सौ रुपए मिलेंगे
  2. एक हजार का सिलिंडर 500 रुपये में मिलेगा
  3. 100 यूनिट बिजली माफ, अगला 200 यूनिट का बिल हॉफ

Congress on MP Election 2023: कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी वाद्रा (Priyanka Gandhi) ने मध्य प्रदेश में इस साल के आखिर में होने वाले विधानसभा चुनाव (MP Election 2023) के लिए अपनी पार्टी के प्रचार अभियान की सोमवार को जबलपुर में एक रैली से शुरुआत की, प्रियंका गांधी ने प्रदेश की जनता के लिए पांच गारंटी का ऐलान कर दिया है, प्रियंका गांधी ने जबलपुर में एक सभा को संबोधित करते हुए पांच गारंटी का ऐलान किया जिन्हें राज्य में सरकार बनने के बाद लागू किया जाएगा।

Priyanka Gandhi in Jabalpur MP

कांग्रेस महासचिव प्रियंका गांधी ने मध्य प्रदेश के जबलपुर में लोगों को संबोधित किया

End of Feed